Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
25-Oct-2025 07:05 PM
By First Bihar
BUXAR: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब महज कुछ दिन ही शेष बचे हुए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार भी अपने पूरे शबाब पर है और सभी घटक दलों द्वारा अपने -अपने तरीक़े से मतदाताओं को रिझाने का कार्य जारी हैं ताकि अपनी दावेदारी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत किया जा सके। इसी कड़ी में आज डुमराँव के राज हाई स्कूल के खेल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2005 से पहले की बिहार की स्थिती और पूरे राज्य में फैले कुव्यवस्था और अराजकता की याद दिलाते हुए महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
वही उन्होंने बताया कि मैंने अपने शासनकाल में कैसे महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हुए राज्य में पॉलिटेक्निक तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों को स्थापित करने के साथ ही राज्य में बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया। तथा राज्य में सड़कों का ऐसा जाल बिछाया की पटना पहुँचने में जहाँ पांच से छह घंटे लगते थे वहीं अब मात्र एक से डेढ़ घंटे लगते है।
यहाँ तह की हमने चालीस लाख युवाओं को नौकरी एवं एक करोड़ इक्कीस लाख महिलाओं के खाते में रोजगार सृजन हेतू पैसे भेजने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले पाँच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का हमारा लक्ष्य हैं। वहीं उन्होंने बताया कि राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए कानून का राज स्थापित करने का भी हमने बखूबी कार्य किया।