Buxar News: विश्वामित्र सेना द्वारा आगामी 5 अक्टूबर को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में “सनातन सभा सह-संस्कृति कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कृति और एकता के प्रतीक रूप में मनाया जाएगा।


इस कार्यक्रम में तमाम साधु-संत, धर्ममहात्मा, एवं कई प्रसिद्ध भजन-गीतकार उपस्थित होकर अपने विचार और भक्ति गीतों के माध्यम से सनातन की आवाज़ को बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति की विविध झलकिया देखने को मिलेंगी, जो जन-जन में धार्मिक चेतना और एकता का संदेश देंगी।


विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बक्सर की जनता से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर सनातन की आवाज़ बुलंद करें। बक्सर की धरती से यह संदेश पूरे देश में गूंजेगा कि सनातन अमर है, सनातन एकता की पहचान है।