ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे

बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाना हमारा संकल्प है। यात्रा में 100 गाड़ियों का काफिला और जनसैलाब उमड़ा।

05-Sep-2025 08:46 PM

By First Bihar

BUXAR: शुक्रवार को बक्सर में विश्वामित्र सेना की सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत बड़े उत्साह और आस्था के साथ हुई। दोपहर 1 बजे विश्वामित्र सेना के प्रधान कार्यालय से यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें लगभग 100 गाड़ियों का काफिला शामिल था।


 यात्रा के दौरान बक्सर नगर और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विश्वामित्र सेना के सेनानी और विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 


बड़ी संख्या में आमजन ने यात्रा में भाग लेकर सनातन की गौरवशाली परंपरा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। यात्रा में शामिल विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि जिस प्रकार हाल ही में भगवान वामन अवतार के जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए जेल परिसर में स्थित जन्मस्थल तक पहुंचे, यह स्पष्ट संदेश है कि बक्सर की पहचान और विकास सनातन से ही जुड़ी है। 


उन्होंने आगे कहा कि यदि वामन भगवान के मंदिर को जेल परिसर से बाहर लाया जाए, विश्वामित्र कॉरिडोर का निर्माण किया जाए, तो बक्सर का विकास अयोध्या और काशी की तर्ज पर होगा। इससे न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि बक्सर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन का संकल्प है कि बक्सर की पावन भूमि को उसका खोया हुआ गौरव और अधिकार वापस दिलाया जाएगा। बक्सर को बिहार का धार्मिक राजधानी बनाकर विश्वामित्र सेना दम लेगी।