ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / buxar / Bihar news: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को एक और बड़ी सौगात, इस...

Bihar news: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को एक और बड़ी सौगात, इस जिले में बनेगा ग्रीनफील्ड बाईपास

Bihar news: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सौगातों की बरसात शुरू हो गई है और राज्य में कई बाईपास बनाने की घोषणा की गई है साथ ही बक्सर-दिनारा मार्ग पर अब धनसोईं बाजार के पास करीब 4.5 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड बाईपास सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है.

06-Mar-2025 04:05 PM

By First Bihar

Bihar news: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार द्वारा सौगातों की बरसात शुरू हो गई है जिसमें जिला मुख्यालय को रोहतास जिले के दिनारा में आरा-मोहनिया एनएच 319 से जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात की सबसे बड़ी अड़चन धनसोईं बाजार में लगने वाले जाम से अब स्थायी तौर पर मुक्ति मिलने जा रही है, क्योंकि बिहार सरकार द्वारा बक्सर-दिनारा मार्ग पर अब धनसोईं बाजार के पास करीब 4.5 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड बाईपास सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है। 


इससे पहले बीते लोकसभा चुनाव के समय भी इसे बड़े मुद्दे के तौर पर चिह्नित करते किया गया था जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में बाईपास बनाने का मंजूरी दे दी गई है, यह सड़क धनसोई बाजार से एक किलोमीटर उत्तर की ओर से शुरू होकर सिसौंधा गांव से 100 मीटर आगे तक होगी। साथ ही यहां कुल 12 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, जिसमें सात मीटर चौड़ा मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बनेगा, और सड़क के दोनों ओर 2.5-2.5 मीटर चौड़ा हिस्सा शोल्डर के तौर पर बनाया जायेगा। जो वर्तमान में धनसोईं बाजार से गुजरने वाली सड़क की चौड़ाई चार से 5.5 मीटर तक चौड़ी है।


वहीं इस सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीती 15 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की थी। 25 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए कुल 9824.90 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर का प्रकाशन हो जाएगा और विधानसभा चुनाव से पहले प्रगति यात्रा की घोषणाओं को लेकर धरातल पर कार्य दिखने लगेगा।


वहीं उम्मीद है कि यहां बाईपास सड़क बनने से तिहरा लाभ होगा। दूर-दराज की यात्रा करने वाले वाहने बाजार में बिना जाम का सामना किए आगे निकल सकेंगे और वक्त की बचत भी होगी। साथ ही इस सड़क के निर्माण से आसपास नया बाजार विकसित होगा एवं पुराने बाजार में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश बंद होने से दुकानदारों और ग्राहकों को अधिक सुविधा होगी। ग्रीनफिल्ड  बाईपास होने के कारण यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक होगा।