BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
09-Jun-2023 11:09 AM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर राज्य के नालंदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बोलेरो गाड़ी और सरकारी बस में भीषण टक्कर हो गई. जिससे बोलेरो पर सवार 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.
यह हादसा जिले के भागन बीघा ओपी क्षेत्र के महेश पेट्रोल पंप के पास का है जहां बोलेरो गाड़ी और सरकारी बस में भीषण टक्कर हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुलिस द्वारा इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया है जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ की ओर से बोलेरो गाड़ी जा रही थी और पटना की ओर से सरकारी बस आ रही थी. दोनों के बीच महेश पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गया. जिसमें 5 लोग जख्मी हुए हैं.
परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजगीर थाना क्षेत्र के बकसू गांव से भाड़ा की गाड़ी बोलेरो से विकास कुमार अपने पूरे परिवार के साथ हरनौत जा रहा था. इसी दौरान भागन बीघा के पास या हादसा हुआ है. जख्मी में ममता देवी, विकास कुमार भास्कर कुमार, सलोनी कुमारी शामिल है.