ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / डिप्टी कमांडेंट की SI पत्नी ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला शव

डिप्टी कमांडेंट की SI पत्नी ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला शव

08-Feb-2021 10:32 AM

KISHANGANJ :  डिप्टी कमांडेंट की SI पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामला किशनगंज के खगड़ा की है, जहां बीएसएफ रीजनल हेडक्वार्टर में तैनात एक महिला SI ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।.

महिला एसआई की लाश ऑफिसर कॉलोनी स्थित आवास में पंखे से लटकी मिली. मृतका की पहचान 43 साल के सब इंस्पेक्टर एकता मिंज के रूप की गई है. एकता मिंज  BSF में आशुलिपिक के पद पर कार्यरत थी. उनके पति सदानंद मिंज 175वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर हैं. सदानंद मिंज झारखंड के लोहरदगा के निवासी हैं.

मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. वहीं अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण एकता ने सुसाइड किया है, लेकिन अभी पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.