ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर

Home / bihar / BPSC TRE 4: आज पटना की सड़क पर उतरेंगे लाखों छात्र, CM...

BPSC TRE 4: आज पटना की सड़क पर उतरेंगे लाखों छात्र, CM आवास घेरने की चेतावनी; जानिए क्या है वजह

BPSC TRE 4: बिहार में BPSC TRE 4 के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

19-Sep-2025 10:33 AM

By First Bihar

BPSC TRE 4: बिहार में BPSC TRE 4 (Teacher Recruitment Exam) सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भारी संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेज के पास एकत्र हुए और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में कम से कम 1 लाख 20 हजार सीटों पर बहाली का विज्ञापन जारी करे, जैसा कि पहले वादा किया गया था।


शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री द्वारा हाल ही में केवल 26,000 से थोड़ी अधिक सीटों पर वैकेंसी निकालने की बात कही गई है, जिससे प्रदेश भर के उम्मीदवारों में आक्रोश है। उनका दावा है कि इस संख्या से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाएंगे, जबकि प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है।


प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर खुद पोस्ट कर यह वादा किया था कि TRE 4 में 1 लाख से अधिक सीटों पर बहाली की जाएगी। लेकिन अब सरकार अपने वादे से पीछे हटती दिख रही है, जिससे युवाओं का भरोसा टूट रहा है।


प्रदर्शनकारियों की एक और बड़ी मांग यह है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि प्रक्रिया पर कोई असर न पड़े और समय रहते बहाली हो सके। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


फिलहाल पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल को CM आवास के आसपास तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील कर रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी जोर देकर कह रहे हैं कि जब तक सरकार ठोस घोषणा नहीं करती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।


बिहार में पहले ही बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है, और अब TRE 4 में कम वैकेंसी को लेकर विरोध ने राज्य सरकार पर नया दबाव बना दिया है। सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग मानकर सीटों की संख्या बढ़ाएगी या विरोध और तेज होगा।