मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
03-Jun-2021 07:24 AM
PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस जैसी नई आफत की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। पटना में बुधवार को ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 16 नए मरीज भर्ती हुए। दोनों मरीज की मौत आईजीआईएमएस में हुई। एम्स के ओपीडी में ब्लैक फंगस के 32 संक्रमित आए, जिनमें 7 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई। 5 मरीजों का ऑपरेशन हुआ। 8 को डिस्चार्ज किया गया। फंगस वार्ड में भर्ती कुल मरीजों की संख्या 98 हो गई है। इनमें से 35 कोविड संक्रमित हैं।
पीएमसीएच में में बुधवार को 5 नए संक्रमित भर्ती हुए। नोडल पदाधिकारी डॉ. शाहीन जफर ने बताया कि चार गंभीर मरीजों को आईजीआईएमएस रेफर किया गया। अब फंगस वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 24 है। वहीं आईजीआईएमएस में तीन नए मरीज भर्ती हुए। 6 मरीजों का ऑपरेशन किया गया।
उधर भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती एक और ब्लैक फंगस के मरीज की मौत हो गयी। इसके साथ ही मायागंज अस्पताल में अबतक ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है। इनमें से दो लोग भागलपुर के और दो मुंगेर जिले के रहने वाले थे। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला को 18 मई को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी मौत हो गयी।