ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Home / bihar / बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आएंगे नितिन नबीन, 9–10...

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आएंगे नितिन नबीन, 9–10 फरवरी को पटना दौरा

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 9–10 फरवरी को पहली बार बिहार आएंगे। पटना में बापू सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा।

02-Feb-2026 09:07 PM

By First Bihar

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार बिहार आ रहे हैं। नितिन नबीन दो दिवसीय बिहार दौरे पर 9 और 10 फरवरी को पटना आएंगे। 


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गयी है। पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक उनके स्वागत के लिए लोग सड़क के किनारे खड़े रहेंगे। फूल और मालाओं के साथ नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 


बता दें कि नितिन नबीन ने 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। 45 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है। इससे पहले वे दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं।