ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / BJP में शामिल होने के सवाल पर बोले खेसारी लाल यादव, कहा..पॉलिटिक्स मेरे...

BJP में शामिल होने के सवाल पर बोले खेसारी लाल यादव, कहा..पॉलिटिक्स मेरे वश की बात नहीं

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए खेसारी लाल ने कहा कि पॉलिटिक्स में झूठ बोलना पड़ता है, हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। मुझे बीजेपी क्या कही नहीं जाना है। मैं जहां हूं सही हूं।

18-Feb-2026 05:23 PM

By First Bihar

PATNA: भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि मनोज तिवारी कह रहे हैं कि रितेश पांडेय जनसुराज छोड़ दिये हैं वो अब बीजेपी में कभी भी जा सकते हैं और यह भी कह रहे हैं कि खेसारी लाल भी भाजपा का दामन थामेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव यादव ने कहा कि मैं कही नहीं जा रहा हूं, मैं कलाकार हूं..मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति हमारे वश की बात नहीं है। 


खेसारी लाल ने आगे कहा कि पॉलिटिक्स में झूठ बोलना पड़ता है, हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। मुझे बीजेपी क्या कही नहीं जाना है। मैं जहां हूं सही हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना था एक बार सेचुयेशन ही ऐसा हुआ लड़ लिये। देख लिया कि सच्चाई यहां नहीं चल सकती। मैं एक कलाकार के रूप में बहुत खुश हूं। मुझे बस संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है।


इस दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के बार में कुछ भी बोलने से खेसारी लाल ने इनकार कर दिया। कहा कि मैं किसी के पारिवारिक विवाद पर नहीं बोलना चाहता। एक नागरिक होने के नाते कई बार बोल चुका हूं और तब इसका खामियाजा भी भुगत चुका हूं। पवन सिंह की फैमिली पर बोलने से अभद्र टिपप्पियां मुझ पर की जाती है। मुझे ट्रौल किया जाता है। इसलिए इस मामले में कुछ भी बोलना हम मुनासिब नहीं समझते।