Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
12-Jan-2021 02:11 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सोमवार को दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उनके फोटो पर बिंदी चिपका कर और चूड़ी भेट करके विरोध प्रदर्शन किया.
विरोध कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरीके से राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए भाजपा नेता के ऊपर कटाक्ष किया है उससे राजद की मानसिकता साफ झलकती है. वह इसी तरीके से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं.
बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जेडीयू सांसद ललन सिंह को लेकर कहा था कि वह इन लोगों के बयान पर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे लोगों के ऊपर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा था कि आप ही बता दो हर भौंकने वाले का जवाब देना जरूरी है क्या ?
जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. आज भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगदानंद सिंह के फोटो पर बिंदी चिपकाया और चूड़ी पहनाकर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही उन्हें चूड़ी भेजा भी गया है.