ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी और तेजस्वी को नोटिस, PM मोदी की मां...

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी और तेजस्वी को नोटिस, PM मोदी की मां को मंच से गाली पर महिला आयोग ने लिया एक्शन, DM से भी मांगा जवाब

दरभंगा में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी की माता हीराबेन पर अभद्र टिप्पणी के मामले में बिहार महिला आयोग ने राहुल और तेजस्वी को नोटिस भेजा। महिला आयोग ने दरभंगा के डीएम से भी जवाब तलब किया है.

28-Aug-2025 07:01 PM

By First Bihar

PATNA:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता हीराबेन मोदी को लेकर मंच से की गई अभद्र टिप्पणी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व राजद नेता तेजस्वी यादव दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। महिला आयोग ने दरभंगा के डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.


मामला दरभंगा का है, जहां राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विपक्षी नेताओं ने स्वागत मंच से हीराबेन मोदी को लेकर असंवेदनशील टिप्पणियाँ कीं और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया।


महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ अप्सरा ने कहा कि किसी भी महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, चाहे वह किसी भी परिवार या पद से जुड़ी क्यों न हों। उन्होंने इस कृत्य को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया और कहा कि इस तरह के बयान समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश देते हैं।


आयोग ने इंडी गठबंधन के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि नेताओं की यह जिम्मेदारी है कि राजनीतिक मंचों को महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी का अखाड़ा न बनाया जाए। आयोग ने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर इस तरह की घटना दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग ने दरभंगा के इस पूरे प्रकरण ने बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है और बीजेपी ने इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला है।