बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Mar-2025 07:37 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather: बिहार में बारिश होने की वजह से गर्मी का असर कम था लेकिन अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। दिन भर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। चटक धूप की वजह से दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के शेष दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बादलों के न दिखने और सूरज की तेज किरणों के कारण तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो बिहार का अधिकतम तापमान जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ माध्यम से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में स्थित है। इसके अतिरिक्त, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान पर स्थित है। दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर केरल तक एक ट्रफ रेखा भी मौजूद है। इन सभी मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
आज यानी 26 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क ही रहेगा। आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप महसूस होगी। मंद मंद पछुआ हवा भी चलेगी। राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 32-38°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में में 1-3°C क्रमिक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।