ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में बढ़ा तापमान, इस दिन से लोगों...

Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में बढ़ा तापमान, इस दिन से लोगों को झेलनी होगी दोहरी मार

Bihar Weather: बिहार में तापमान बढ़ा, पटना समेत इन जिलों में 34°C तक पहुंचा पारा, नवंबर से ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी होगी..

19-Oct-2025 08:16 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार का मौसम का मूड इन दिनों कोई समझ नहीं पा रहा है। कभी ठंडी हवाएँ, कभी हल्की धूप और अक्टूबर के अंत तक आते आते पटना समेत 25 जिलों में तापमान में अचानक 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन सुबह-शाम की सिहरन अभी भी बरकरार है।


मौसम विभाग कह रहा है कि नवंबर से ठंड का असली रंग दिखेगा, साथ ही प्रदूषण भी चढ़ेगा, यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हवा में धूलकण बढ़ने से AQI खराब होने की आशंका है। पटना में तापमान 32-33 डिग्री के आसपास घूम रहा है, जबकि गया और किशनगंज जैसे जिलों में रात का तापमान 19-21 डिग्री तक गिर रहा है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, पुरवा हवाओं के असर से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अगले 3-4 दिन स्थिर रहेंगे। फिर नवंबर के पहले हफ्ते से ठंडी हवाएँ दस्तक देंगी जो ला नीना के प्रभाव से लंबे समय तक टिकेंगी। दक्षिणी और पूर्वी जिलों पटना, गया, नालंदा, नवादा, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, जमुई, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर में तापमान सबसे ज़्यादा प्रभावित होगा।


आज प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो पटना में अधिकतम 32.5 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री रहने का अनुमान है, AQI 152 के साथ मध्यम स्तर पर रहेगा। गया में 31.7-19.6 डिग्री, AQI 124। भागलपुर 32.7-22.6, AQI 150। मुजफ्फरपुर 30.8-23.3, AQI 133 और पूर्णिया में सबसे ज़्यादा 33.2-23.7 डिग्री, AQI 147।


ये आंकड़े शुक्रवार के हैं, लेकिन आज भी वैसी ही स्थिति बनी रहेगी। हवा में धूलकण बढ़ने से प्रदूषण चढ़ रहा है, पटना के तारामंडल में AQI 163, समनपुरा में 188 तक पहुँच गया है, ये क्षेत्र येलो जोन में है। दीपावली के पटाखों से स्थिति और बिगड़ेगी तो मास्क का प्रयोग करें और इंडोर रहने की ही कोशिश करें। नवंबर से ठंड और पॉल्यूशन का कॉम्बो लोगों को परेशान करेगा। किसानों को रबी फसलों की तैयारी में कोहरे का ध्यान रखना होगा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि संवेदनशील लोग बाहर कम निकलें।