ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट

Home / bihar / Bihar Weather Update: थमी बारिश, अब चढ़ेगा पारा! तापमान 40 डिग्री पार, गर्मी...

Bihar Weather Update: थमी बारिश, अब चढ़ेगा पारा! तापमान 40 डिग्री पार, गर्मी से बेहाल होंगे लोग

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले कई दिनों से चल रही आंधी और बारिश अब थम चुकी है। अब राज्य में तेज़ गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

21-Apr-2025 07:52 AM

By First Bihar

Bihar Weather Update: बिहार में बीते 10 दिनों से जारी आंधी और बारिश का सिलसिला अब थम गया है। अब प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और एक बार फिर भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। आसमान साफ है, धूप तेज है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।


पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में राज्य के कई जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है और लू चलने की संभावना भी बन रही है।


क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ी हुई है। यह प्रणाली समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली है। वहीं, मध्य असम और उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किमी की ऊंचाई तक बना हुआ है, जो मौसम में अस्थिरता बनाए रखेगा, लेकिन बारिश की संभावना कम है।


कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो अब सूबे के अधिकतर जिलों में तापमान में इजाफा होगा और दोपहर की धूप तेज महसूस होगी।खासकर दोपहर के समय  लोग घर से बाहर निकलने से पहले सतर्कता बरतें|