ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / bihar / Bihar weather update: बिहार में सुकून देने वाला रहेगा मौसम, बारिश और ठनका...

Bihar weather update: बिहार में सुकून देने वाला रहेगा मौसम, बारिश और ठनका की भी संभावना

Bihar weather update: मई में बिहार का मौसम देगा राहत, नहीं झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी। वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश के साथ चलेगी ठंडी हवाएं।

03-May-2025 07:53 AM

By First Bihar

Bihar weather update: मई के महीने में बिहारवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार अप्रैल की तरह मई का महीना भी ज्यादा गर्म नहीं रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने और ट्रफ लाइन के बनने से प्रदेश में बादल गरजने, वज्रपात और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है, जिससे गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी।


बारिश का अनुमान और सामान्य तापमान मई में सामान्य से अधिक नमी और वायुमंडलीय दबाव के चलते 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में 10 से 50 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 5 मई तक कुछ जिलों में ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


तापमान का हाल राज्य का औसत अधिकतम तापमान इस महीने 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। 19 जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रहेगा, जबकि बाकी 19 जिलों में यह सामान्य से ऊपर जा सकता है। पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।


लू का असर सीमित हालांकि मई में पूरी तरह राहत नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, छपरा, गोपालगंज, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और बांका जिलों में दो से तीन दिन लू चल सकती है। इन क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस बार मई का महीना बिहार के लिए राहत भरा रहने वाला है। तेज गर्मी की बजाय बादल, बारिश और ठंडी हवाओं का दौर प्रदेशवासियों को सुकून देगा। हालांकि ठनका, तेज हवा और हल्की लू से सतर्क रहने की जरूरत भी बनी रहेगी।