ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन...

Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए..

Bihar Weather Today: बिहार में होली के दिन मौसम शुष्क रहेगा और दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ेगा। तापमान 35 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

04-Mar-2026 07:54 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख होता जा रहा है। मार्च की शुरुआत में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। होली के दिन राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दोपहर में तेज धूप खिलने का अनुमान जताया गया है।


सुबह साढ़े छह बजे न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज आर्द्रता 73 प्रतिशत रहेगी, जबकि हवा की रफ्तार 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। आज राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं।


आज 4 मार्च (बुधवार) को होली के अवसर पर आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तापमान में वृद्धि होगी और दोपहर तक धूप तीखी हो जाएगी। 


साफ आसमान के कारण धूप का असर ज्यादा महसूस होगा, जिससे खुले में होली खेलने वालों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में होली खेलते समय धूप और गर्मी से बचाव के उपाय करना जरूरी होगा।