ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar Weather: छठ पूजा से पहले बिहार के इन जिलों में गिरा तापमान,...

Bihar Weather: छठ पूजा से पहले बिहार के इन जिलों में गिरा तापमान, अगले महीने से झेलनी होगी भीषण सर्दी

Bihar Weather: छठ पूजा से पहले बिहार में मौसम ने करवट ली। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 18 शहरों में तापमान गिरा, सुबह-शाम हो रहा ठंड का अहसास..

23-Oct-2025 07:44 AM

By First Bihar

Bihar Weather: छठ पूजा की तैयारियों के बीच बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के 18 शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट, पटना के अनुसार पछुआ हवाओं का प्रभाव मौसम को शुष्क रख रहा है। अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन गंगा के किनारे और तराई इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य रहेगा पर शाम ढलते ही ठंडक लौट आएगी।


23 अक्टूबर को पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मोतिहारी में सबसे ज्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि गया में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 22.2 डिग्री, भागलपुर में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 23.8 डिग्री और मुजफ्फरपुर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


बिहार के बाकी जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, लेकिन 18 शहरों में गिरावट साफ दिखी। IMD का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान और गिरेगा और ठंड में इजाफा होगा, जहां न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री तक लुढ़क सकता है।


छठ पूजा के लिए IMD ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाला निम्न दबाव क्षेत्र 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ला सकता है, जिसमें पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। तापमान 18-20 डिग्री और 28-30 डिग्री के बीच रहेगा और 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।