TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
10-Oct-2025 06:52 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में अब मौसम ने अपना नया रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है और सुबह-शाम की हवाओं में हल्की ठंडक घुलने लगी है। ग्रामीण इलाकों में खेतों और नदियों के किनारे बसे गांवों में सुबह हल्का कोहरा छा रहा है, जो कि ठंड की आहट दे रहा। दिन के समय धूप निकल रही है लेकिन उसकी तपिश अब कम हो चली है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक 15 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना न के बराबर है। सिर्फ सुपौल और किशनगंज में बहुत हल्की फुहारें पड़ सकती हैं बाकी सभी जिले शुष्क रहेंगे। मानसून अब विदाई की कगार पर है और जल्द ही ठंड पूरी तरह से अपने पैर जमा लेगी।
उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं ने मानसून को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। इसकी वजह से सुबह और रात में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और लोग हल्की सिहरन महसूस कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 से 15 अक्टूबर के बीच बिहार से मानसून की औपचारिक विदाई हो जाएगी। नेपाल में हुई बारिश का असर अभी भी कुछ हद तक बिहार में दिख रहा है फिर भी मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, क्योंकि बारिश की संभावना न्यूनतम है।
पटना में आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है। शहर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री तक रहेगा और औसतन 29 डिग्री के आसपास। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और सूर्योदय सुबह 5:50 पर होगा। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के करीब रहेगा, जबकि हवा में ठंडक साफ महसूस होगी।
गया में भी मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहेगा। पूर्णिया और भागलपुर जैसे शहरों का भी लगभग यही हाल रहेगा। सभी शहरों में AQI मॉडरेट (96 से 115) है।