ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत जल्द। IMD ने किया ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी। उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी।

11-Jun-2025 07:06 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। अगले 24 घंटों में तापमान में तो कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 11 जून को उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण बिहार के लिए उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। रोहतास का डेहरी पिछले 24 घंटों में 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि पटना का तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया है।


उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में 11 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मेघगर्जन और वज्रपात का भी खतरा है। वहीं, भागलपुर, किशनगंज और बांका में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन बारिशों से उत्तर बिहार में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


वहीं, दक्षिण बिहार में स्थिति अलग है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर में हॉट डे की स्थिति बनी ही रहेगी। इन जिलों में अधिकतम तापमान 42-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अन्य जिलों में 38-42 डिग्री के बीच रहेगा। उच्च आर्द्रता और तापमान के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है इधर कि गर्मी और उमस का असर जारी रहेगा।