ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने...

Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में सुबह घना कोहरा, दिन में हल्की धूप। 15 नवंबर तक बारिश जीरो, नवंबर में इस दिन से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना..

05-Nov-2025 09:40 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों अब धीरे-धीरे सर्द हवाओं ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह उठते ही मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गोपालगंज, सीतामढ़ी और गया जैसे कई जिलों हल्के से घना कोहरा छा जा रहा है। नदियों-तालाबों के किनारे तो विजिबिलिटी 200 मीटर तक सिमट गई है और लोग स्वेटर-जैकेट निकाल चुके हैं, हालांकि, दिन चढ़ते ही सूरज की किरणें मौसम को सुहाना बना देती हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार वर्तमान में पछुआ हवाएं 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इनका असर यह है कि न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री और अधिकतम 28 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार को मधुबनी सबसे गर्म (33 डिग्री) और औरंगाबाद सबसे ठंडा (16.9 डिग्री) रहा। कोहरे से सड़क-रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है और इस दौरान ड्राइवरों को लाइट जलाकर धीरे चलने की सलाह दी गई है।


जबकि बारिश को लेकर भी राहत की खबर है। चक्रवात मोंथा का असर पूरी तरह खत्म हो चुका। अगले दस दिन यानी 15 नवंबर तक बिहार में एक बूंद बारिश नहीं बरसेगी। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि 25 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड एकदम कड़क हो जाएगी और रात का पारा 10-12 डिग्री तक लुढ़क सकता है।


वैसे, किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर है। ये मौसम रबी फसलों की बुआई के लिए परफेक्ट है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों के बीज अब बिना पानी की चिंता के बोए जा सकते हैं। शहरों में लोग धीरे-धीरे सुबह की सैर टाल रहे हैं, लेकिन दोपहर में पार्क और बाजार फिर गुलजार हो जाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो बिहार अभी नरम ठंड का मजा ले रहा है।