BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
23-Dec-2025 07:29 AM
By First Bihar
Bihar Weather: कोहरे के कहर और पछुआ हवा के चलते सोमवार को भी राज्य के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन के समय धूप निकलेगी, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
दरअसल, सोमवार को दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों में चार से पांच दिनों के बाद दिन में धूप देखने को मिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण ठंड से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी। नालंदा जिले का राजगीर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गया जिले में भी तापमान में तेज गिरावट देखी गई। सुबह के समय गया में दृश्यता महज 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों के कुछ इलाकों में घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ जिलों में भी शीत दिवस के हालात बने रह सकते हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में सुबह के समय घने से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य का न्यूनतम तापमान 6.6 से 12.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.3 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
तेज ठंड और कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जिलों में अलाव की व्यवस्था की गई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।