बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Oct-2025 07:35 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में छठ पूजा की आस्था और उमंग के बीच इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट पटना ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 26 अक्टूबर तक गहरा अवदाब बन गया है और 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराएगा, जिसका असर बिहार में 28 अक्टूबर से दिखेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और 29 से 31 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी वर्षा और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ वज्रपात का भी खतरा है।
रविवार (26 अक्टूबर) को पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया जैसे शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता 500 मीटर तक सिमट जाएगी। पटना में तापमान अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.1 डिग्री रहेगा, जबकि गया में 32.6 और 22.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 32.0 और 24.6 डिग्री, भागलपुर में 33.3 और 22.9 डिग्री, और पूर्णिया में 34.2 और 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा।
दोपहर में हल्की धूप राहत देगी। खरना के दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन 27 अक्टूबर से बादल घने होने शुरू होंगे। किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में 29-31 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है, जबकि पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय में हल्की फुहारें पड़ेंगी।
इधर आज पटना में AQI 280 के पास रहेगा, जबकि मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, भागलपुर में AQI 102-104 के बीच रहा। 2 नवंबर तक मौसम साफ होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक सावधानी जरूरी है। सूर्य देव की पूजा में कोई कमी न आए, इसके लिए व्रती छठ घाटों पर जल्दी पहुंचें और सुरक्षा इंतजामों का पालन करें।