BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
25-Dec-2025 07:16 AM
By First Bihar
पूरे बिहार में 28 दिसंबर तक शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। राज्य में ठंड का असर लगातार बना हुआ है और सुबह के समय घना कोहरा लोगों की आवाजाही पर असर डाल रहा है। बुधवार को भागलपुर राज्य में सबसे अधिक ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजगीर में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।
गया जिले में सबसे अधिक घना कोहरा देखने को मिला, जहां दृश्यता घटकर लगभग 50 मीटर रह गई। वहीं राजधानी पटना में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सर्दी का एहसास पूरे दिन बना रहा।
बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 14.5 से 21.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 से 15.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीं उत्तर-पूर्वी बिहार के एक-दो स्थानों पर भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
रविवार को विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई जिलों में घने कोहरे और ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे कोहरा छाए रहने और शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई गई है।
कोसी-सीमांचल और पूर्णिया प्रमंडल में ठंड का ज्यादा असर
कोसी-सीमांचल क्षेत्र में मौसम का मिजाज सबसे अधिक सर्द बना हुआ है। खासकर पूर्णिया प्रमंडल में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को पूर्णिया और सीमांचल के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।
28 दिसंबर को भी कोहरा और ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आने वाले चार से पांच दिनों तक मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।