मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
25-Mar-2025 12:11 PM
By Viveka Nand
Bihar Vidhanparishad: बिहार विधानपरिषद में आज भारी हंगामा हुआ। राजद सदस्य आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे. सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई राजद सदस्य हंगामा करने लगे और आरक्षण कौ नौवीं अनुसूची में डालने की मांग करते हुए वेल में पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री सदन में मौजूद थे. राजद के अधिकांश सदस्य हरे रंग का टी शर्ट पहनकर आये हुए थे. यह देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए और कहा कि य सब बोगस है. इसका कोई मतलब नहीं है. ऐसा कहीं देखा है ?
राजद सदस्यों के हंगामा को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में खड़े हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा तो कोई पार्टी नहीं,जिसने इस तरह का किया हो. राबड़ी देवी पर भड़कते हुए कहा कि इसके हस्बैंड का है पार्टी, इसको क्या है. ए बेचारी तो ऐसा ही आ गई है. जब वह हटा तो इसको बनवा दिया. इसका कोई मतलब है? यह तो ऐसे ही है. यह सब ऐसा ही क्या-क्या करते रहता है. कोई पार्टी में इस तरह से देखे हैं? इस पार्टी का यही हाल है...इसका क्या मतलब है ? हरा टी शर्ट पहन कर आए हैं, हम यही पूछ रहे हैं. सब ऊपर वाला भी बैठा है, हम उसको भी कहेंगे कि देश भर में कहीं देखा है इस तरह का ? ये लोग यही सब कर रहा है, जो शर्ट नहीं पहना है वह ऊपर से रख लिया है. यह सब बोगस चीज है. आगे में कुछ लिखवाये हुए है.