ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल

Home / bihar / बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट...

बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट पर बैठे रहे विपक्षी सदस्य; लेकिन नहीं बजी बेल; जानिए वजह

बिहार विधान परिषद में आज का सत्र असामान्य स्थिति में शुरू हुआ। सत्र 12 बजे शुरू होना था, लेकिन सत्ता पक्ष के कोई सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुए और बेल भी नहीं बजे।

10-Feb-2026 12:11 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार विधानपरिषद में आज का अनोखी स्थिति देखने को मिला। आज सदन 12 बजे से शुरू होना था, लेकिन ना तो बेल बजी और ना ही सत्ता पक्ष के कोई सदस्य सदन में पहुंचे। वहीं, विपक्ष के एमएलसी, खासकर राजद के सदस्य अपनी सीट पर बैठे दिखाई दिए। उन्होंने मार्शल से सवाल किया कि “क्या घंटी खराब हो गई है, आज नहीं बजेगी क्या?” इस बीच, राजद के वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी भी पत्रकार दीर्घा की तरफ इशारा करते हुए कहती नजर आईं कि नियमावली में तो स्पष्ट रूप से लिखा है कि सत्र 12 बजे से शुरू होना है, लेकिन आज तो कोई सदन में नहीं है। हालांकि, 12: 15 में सदन की कार्यवाही शुरू हुई।


विपक्ष के एमएलसी मार्शल से बार-बार पूछते रहे कि क्या आज सत्र नहीं शुरू होगा। उनका यह सवाल सत्ता पक्ष के लापरवाह रवैये को लेकर चिंता और असंतोष को दर्शा रहा था। इससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही के प्रति सजग है और नियमावली का पालन सुनिश्चित करना चाहता है। सदन में उपस्थित विपक्षी सदस्य यह भी संकेत दे रहे थे कि सत्ता पक्ष की गैरमौजूदगी और समय पर सत्र की शुरूआत न होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंता का विषय है।


राजद के एमएलसी लगातार मार्शल से संवाद कर रहे थे और यह पूछ रहे थे कि क्या आज कोई कार्रवाई होगी। राबड़ी देवी का यह कहना कि “देखिए नियमावली में 12 बजे लिखा है, लेकिन आज कोई है ही नहीं” सत्ता पक्ष के रवैये की आलोचना कर रहा था। विपक्ष ने इस अवसर का उपयोग कर यह संदेश देने की कोशिश की कि नियमों के अनुसार कार्यवाही समय पर होना चाहिए और सदन में लापरवाही अस्वीकार्य है।


इस असामान्य स्थिति के कारण सदन में हंगामा और गुस्से का माहौल देखने को मिला। विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर बैठे रहे और मार्शल से लगातार संवाद करते रहे। मीडिया और पत्रकारों की नजरें भी इस पर टिक गईं कि सत्ता पक्ष आखिर कब सदन में उपस्थित होंगे और सत्र की शुरूआत होगी।


इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राजद के तरफ से MLC अब्दुल बारी सिद्धिकी ने कहा कि - आज सदन की कार्यवाही 15 मिनट देर से शुरू हुई तो उससे पहले देखने लगे की सत्ता पक्ष के लोग कहाँ हैं? उसके बाद सभापति ने कहा कि -बिना घंटी बजे हुए ही आपलोग बैठ गए, फिर राजद के MLC ने कहा - यदि कुछ विशेष काम था तो पहले से सुचना देनी चाहिए और दूसरी की सदन में नियमावली से कोई बड़ा नहीं होता है।