बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
23-Nov-2025 04:00 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहारके उद्योग मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली बार किशनगंज पहुंचे। जहां स्थानीय माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर थिरके और अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि 49 दिनों में उन्होंने 38 जिले का प्रवास किया। उनका एक ही उद्धेश्य था कि कार्यकर्ताओं से संवाद कर एक बार फिर से NDA की सरकार बनाया जाए और उसमें वो सफल हुए। उन्होंने आगे कहा कि NDA सरकार बिहार को कानून का राज देगी। शुक्रवार से ही अपराध मुक्त बिहार का मिशन शुरू हो चुका है।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गलत करना चाहेगा तो उसे सजा भी मिलेगी और स्पीडी ट्रायल चला कर उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि राज्य का युवा पलायन ना करें। उन्होंने कहा कि हमारी दो ही प्राथमिकता है कि बिहार के युवाओं को रोजगार मिले और कानून का राज स्थापित हो।
डॉ.जायसवाल ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी देना सम्भव नहीं है, इसीलिए युवाओं को कैसे रोजगार मिले उसका रोड मैप तैयार करने जा रहा हूं। डॉ.जायसवाल ने कहा कि अन्य देशों से लोग आकर यहां उद्योग स्थापित करे। इसके लिए श्रम विभाग ने बहुत सारा नया कानून बनाया है।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि 25 नवंबर को बिहार कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें बिहार में उद्योग का जाल कैसे बिछे प्रमुखता से निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ भी 25 नवम्बर को बैठक निर्धारित है, जहां उद्योगों के विस्तार को लेकर चर्चा होगी। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।