BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
21-Dec-2025 02:27 PM
By First Bihar
PM-JANMAN Mission: बिहार राज्य के छह जिलों में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए 15 नए आवासीय छात्रावास बनेंगे, जो पीएम जनमन योजना के तहत संचालित होंगे। इन जिलों में कैमूर, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं। इन छात्रावासों का उद्देश्य 15 से 18 आयु वर्ग के आदिवासी छात्रों को सुरक्षित आवास और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी पढ़ाई और समग्र विकास में मदद मिले। शिक्षा विभाग ने इस योजना के लिए प्रस्ताव तैयार कर लोकवित्त समिति से मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अनुमोदन मिलने के बाद कैबिनेट से अंतिम अनुमति लेकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
प्रत्येक छात्रावास के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में शुरू होने की संभावना है। संबंधित जिला प्रशासन छात्रावास के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इन छात्रावासों में असुर, विरहोर, विरजिया, हिलखारिया, मालपहाड़िया, सौर्यापहाड़िया, महेंद्र पहाड़िया और सवर जनजाति के छात्र-छात्राओं को रहने की सुविधा दी जाएगी।
पीएम जनमन योजना आदिवासी समुदाय के समग्र कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल है, जिसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि खर्च करेगी। इस योजना का उद्देश्य आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, बिजली, कौशल विकास जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना और दूरदराज के आदिवासी समुदायों को मुख्यधारा में जोड़ना है। इसके अलावा, योजना के तहत छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री, कोचिंग, लैपटॉप या डिजिटल उपकरणों की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है, ताकि उन्हें आधुनिक शिक्षा तक पहुंच मिल सके। इससे आदिवासी बच्चों की शैक्षिक साक्षरता बढ़ाने और उनके आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।