ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो

Home / bihar / Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई...

Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई दिशा, इन जिलों में डेस्टिनेशन प्लान और 5-स्टार होटल निर्माण

Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न जिलों को विकसित करने में जुटी हुई है। इसके तहत राज्य में कैमूर-रोहतास से लेकर मुंगेर-भागलपुर तक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए...।

21-Dec-2025 07:43 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न जिलों को विकसित करने में जुटी हुई है। इसके तहत राज्य में कैमूर-रोहतास से लेकर मुंगेर-भागलपुर तक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस योजना के लिए सात जिलों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है, जिनमें मुंगेर, बांका, जमुई, भागलपुर, लखीसराय, कैमूर और रोहतास शामिल हैं।


इन जिलों में पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए डेस्टिनेशन स्ट्रेटजी डेवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम इस योजना के क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त एजेंसी की खोज कर रहा है। योजना के तहत न केवल इन जिलों में पहले से मौजूद आकर्षक पर्यटन स्थल चिन्हित किए जाएंगे, बल्कि आसपास नए पर्यटन केंद्रों और पर्यटक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।


पर्यटन विभाग ने बताया कि एजेंसी को योजना तैयार करने के लिए तीन माह का समय दिया जाएगा। इसके बाद इस योजना को मूर्त रूप में लागू करने का काम शुरू होगा। योजना के तहत सड़क, आवास, रेस्तरां और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पर्यटकों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।


विशेष रूप से इन सात जिलों में इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। कैमूर और रोहतास जैसे जिलों में वन्य जीवन, झरने और पहाड़ी स्थल पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। वहीं, मुंगेर, भागलपुर और लखीसराय में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर जोर दिया जाएगा। इससे न केवल राज्य में पर्यटन का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


पर्यटन विभाग का उद्देश्य है कि बिहार के इन सात जिलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन हब के रूप में स्थापित किया जाए। योजना के क्रियान्वयन से राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में नये निवेश आकर्षित होंगे और बिहार का पर्यटन मानचित्र और अधिक समृद्ध होगा।