बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
07-Aug-2025 08:27 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा सत्र से पहले राज्य सरकार ने शिक्षकों को एक महत्वपूर्ण राहत देते हुए अंतर जिला स्थानांतरण (Inter-District Transfer) से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने शिक्षकों को बड़ी राहत दे दिया है।
दरअसल, इस संबंध में घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने के आधिकारिक सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। यह निर्णय उन शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है, जो हाल के स्थानांतरण प्रक्रिया से असंतुष्ट थे या जिन्हें मनपसंद स्थान नहीं मिल पाया था।
उन्होंने लिखा है कि “शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निदेश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा।
आगे कहा है कि “जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।” यह निर्णय न केवल शिक्षकों को राहत देगा, बल्कि शैक्षणिक वातावरण को भी सुदृढ़ करेगा, क्योंकि संतुष्ट और स्थिर शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।