बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
25-Aug-2025 02:38 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए देशभर के 45 शिक्षकों का चयन किया गया है. इसमें से बिहार के 3 शिक्षक भी शामिल हैं. शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में चयनित शिक्षकों को जानकारी दी है. 5 सितंबर को विज्ञान भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है .
एक महिला और दो पुरूष शिक्षक होंगे सम्मानित
बिहार से तीन सरकारी शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए चयनित किया गया है. इनमें एक महिला और दो पुरूष शिक्षक हैं. किशनगंज के प्राथमिक विद्यालय सुहागी की महिला शिक्षक कुमारी निधि को भी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए चयनित किया गया है.
सैनिक स्कूल नालंदा के शिक्षक भी होंगे सम्मानित
सुपौल के ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल के शिक्षक दिलीप कुमार और नालंदा सैनिक स्कूल के शिक्षक डॉक्टर प्रमोद कुमार को भी लिस्ट में जगह दी गई है. इस तरह से कुल तीन शिक्षकों को इस बार यह सम्मान मिलेगा.
शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चयनित सभी शिक्षकों को 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक दिल्ली के होटल अशोका में रहने की व्यवस्था की गई है. इस संबंध में शिक्षकों से आने का प्लान मांगा गया है. शिक्षा मंत्रालय के निदेशक भगवती प्रसाद कलाल की तरफ से यह पत्र भेजा गया है.