BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
30-Jan-2022 07:40 AM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच लगातार बेहतरीन काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को अब इनाम मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि कोविड-19 स्वास्थ्य उप केंद्रों और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को मानदेय के अलावे इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
यह इंसेंटिव सीएचओ के लिए प्रदर्शन आधारित होगी, जिसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपये है। वहीं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और उसके पोषक क्षेत्र में कार्यरत एएनएम एवं आशा को टीम आधारित इंसेंटिव दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम राशि क्रमशः 15 सौ तथा एक हजार रुपये है।
मंत्री ने कहा कि इस संबंध में पत्र के द्वारा सभी सिविल सर्जन को सूचित भी किया जा चुका है। कोविड काल में आशा और एएनएम ने काफी अच्छा काम किया है। यह हमारे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि सभी आशा और एएनएम ने कोविड टीकाकरण के लिए चलाए गए हर घर दस्तक कार्यक्रम और कोविड के प्रति जागरूकता में भी अहम भूमिका निभायी है।
मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वह अपने स्तर से संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को कोविड से संबंधित कार्य करने के एवज में अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रतिमाह का प्रदर्शन आधारित या टीम आधारित इंसेंटिव की राशि स्वास्थ्यकर्मी तक सुनिश्चित कराएं।