Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
04-May-2023 11:52 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार STF को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने वांटेड और कुख्यात नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन जी उर्फ प्रहार को गिरफ्तार किया है. बिहार सरकार ने रामबाबू राम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है. इस इनामी नक्सली को पकड़ने के लिए STF की टीम ने सारण और मुजफ्फरपुर जिले के बीच गंडक नदी के दियारा इलाके में बड़ा ऑपरेशन कर कुख्यात के साथी और संगठन के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को भी गिरफ्तार किया है.
आपको बता दें रामबाबू राम प्रतिबंधित नक्सल संगठन भाकपा का सक्रिय सदस्य है और पश्चिमी जोनल कमिटी का सचिव है. टीम ने इस कुख्यात के साथी और संगठन के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को भी गिरफ्तार किया है. इन दोनों नक्सलियों के पकड़े जाने की पुष्टि गुरुवार को बिहार STF की तरफ से की गई है. सूत्रों के अनुसार दियारा इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है.
गौरतलब हो कि नक्सली रामबाबू राम पूर्वी चंपारण के मधुबन में एक्टिव रहा है. रामबाबू राम का आपराधिक इतिहास 22 साल से अधिक पुराना है. साल 2019 में इसने चकरबंधा में CRPF के कोबरा बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी. इस कुख्यात नक्सली के उपर 40 से अधिक केस दर्ज है. अब इससे पूछताछ होगी. पकड़ने के बाद उसके संगठन और उससे जुड़े नक्सलियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.