बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
16-Jan-2026 02:16 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे 7 वीं के छात्र रितेश कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रितेश, संतोष दास का पुत्र था और रोज की तरह पढ़ाई के लिए निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी।
जानकारी के अनुसार, मछली लदे एक पिकअप वाहन ने रितेश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था, परिवार में कोहराम मच गया। लेकिन इस हृदयविदारक घटना से भी ज्यादा शर्मनाक मंजर इसके बाद देखने को मिला।
सड़क के एक ओर जहां मासूम छात्र का शव पड़ा था और परिवार गम में डूबा था, वहीं दूसरी ओर इंसानियत को तार-तार करती भीड़ जमा हो गई। लोग एंबुलेंस बुलाने, पुलिस को सूचना देने या घायल को मदद पहुंचाने के बजाय पिकअप से सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने में जुट गए। कोई बोरी भर रहा था तो कोई हाथों में मछलियां समेटकर भागता दिखा।
यह दृश्य न सिर्फ संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि समाज के गिरते नैतिक मूल्यों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। एक तरफ एक होनहार छात्र की जिंदगी खत्म हो गई और दूसरी तरफ लोग मौके को लूट का अवसर समझते रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।