ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar Teacher Transfer: शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा कदम,...

Bihar Teacher Transfer: शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, जिला स्तर पर इन अधिकारियों की बनाई कमेटी,जानें....

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण मामलों के लिए शिक्षा विभाग ने 8 सदस्यीय जिला स्थापना समिति का गठन किया है। यह समिति जिला और अंतर जिला तबादलों, शिकायत निवारण और प्रतिनियुक्ति की अनुशंसा करेगी।

12-Aug-2025 12:55 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher Transfer: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय है. जिला स्तर पर स्थानांतरण संबंधी मामलों पर विचार के लिए जिला स्थापना समिति का गठन कर दिया गया है. इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

जिलाधिकारी को स्थापना समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी सदस्य होंगे. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सदस्य सचिव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सदस्य, जिलाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति श्रेणी से मनोनीत एक पदाधिकारी सदस्य होंगे. जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत एक महिला वरीय उप समाहर्ता सदस्य, जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत अल्पसंख्यक श्रेणी का एक अधिकारी सदस्य होंगे. इस तरह से कुल 8 सदस्यीय जिला स्थापना समिति का गठन किया गया है.

जिला स्थापना समिति शिक्षकों का जिला के अंदर स्थानांतरण, अंतर जिला स्थानांतरण के लिए अनुशंसा, स्थानांतरण संबंधी शिकायतों के निष्पादन करेगी. साथ ही जिला के अंदर रिक्त पदों की सीमा तक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए भी जिला स्थापना समिति को अधिकार दिया गया है. शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.