BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
20-Dec-2025 02:57 PM
By First Bihar
Electricity In Bihar: बिहार के हर कोने में बिजली की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कई पहल कर रही है। इसी कड़ी में बिहार शरीफ के सुपर ग्रिड कैंपस में नया पावर सब स्टेशन लगभग तैयार हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सब स्टेशन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और सिर्फ छोटे-मोटे तकनीकी कार्य शेष हैं। जनवरी महीने से इस पावर सब स्टेशन से बिजली वितरण शुरू हो जाएगा, जिससे खासकर शहर के दक्षिणी मोहल्लों और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को नियमित और निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पावर सब स्टेशन की क्षमता 20 मेगावाट (एमवीए) है और इसके सफल ट्रायल भी कर लिए गए हैं। इसके निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत आई है। बिहार शरीफ में पहले से ही रामचंद्रपुर, चांदपुरा, बड़ी पहाड़ी और सोहसराय में पावर सब स्टेशन चालू हैं, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और बिजली की मांग को देखते हुए इस नए सब स्टेशन की आवश्यकता महसूस की गई।
इसके अलावा, भविष्य की बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए मणिराम अखाड़ा और नालंदा कॉलेज के पास भी पावर सब स्टेशन बनाने की योजना बनाई जा रही है। गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और लोगों के बीच आक्रोश को कम करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, नए पावर सब स्टेशन के चालू होने से न केवल बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, बिहार राज्य में बिजली के स्थिर और सतत वितरण की दिशा में यह एक अहम पहल है।