ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / bihar / Bihar School News: बिहार के इस जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल...

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Bihar School News: बिहार के गोपालगंज जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम ने 7 जनवरी 2026 तक कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

04-Jan-2026 04:53 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar School News: बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। जिसको देखते हुए विभिन्न जिलों में 8वीं तक के कक्षाएं बंद करने का फैसला जिला प्रशासन की तरफ से लिया जा रहा है। इसी बीच गोपालगंज में भी जिला प्रशासन ने 7 जनवरी तक 8वीं तक की सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।


जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां आगामी 7 जनवरी 2026 तक बंद करने का महत्वपूर्ण आदेश दिया है। 


इस आदेश के अनुसार जिला अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियां 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक पुनः बंद रहेंगे। साथ ही आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच ही किया जाएगा।


बता दें कि कि जिलाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में  8 वीं कक्षा तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों 28 दिसंबर तक पूर्व में प्रतिबंध लगाया गया था। यह आदेश बच्चों को अत्यधिक ठंड से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। 


इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। हालांकि, बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु संचालित की जा रही विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखी गई हैं, ताकि छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों। 


साथ ही सभी विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, उन्हें पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाकर ही रखने तथा ठंड से बचाव संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की है।