BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
12-Dec-2025 10:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब लालू की संपत्ति सीज की जाएगी और उसमें बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। सम्राट चौधरी ने लालू को पंजीकृत अपराधी बताते हुए इस बात की घोषणा कर दी।
एक निजी चैनेल से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने यह बातें कही। उन्होंने 950 करोड़ के चारा घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी ने लालू की प्रॉपर्टीज को अटैच किया था। जिसमें एक बिल्डिंग भी है जो संजय गांधी जैविक उद्यान के पास है। जो वर्षों से बंद है। उस बिल्डिंग में 20 साल से ताला लगा हुआ है, जिसे आज तक नहीं खोला गया है। अब उसी बिल्डिंग में सरकारी स्कूल खोला जाएगा। इससे पहले पूरे भवन की रंगाई पुताई का काम होगा। यदि इस बिल्डिंग में बच्चों के लिए स्कूल खुला तो लालू यादव को भी अच्छा लगेगा और बिहार की जनता को भी अच्छा लगेगा।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि जिन अपराधियों ने पैसा और प्रॉपर्टी अर्जित की है तो उसे सीज करके स्कूल जरूर उसमें खोलेंगे। लालू यादव की संपत्ति को भी सरकार जब्त करेगी और बच्चों के लिए सरकारी स्कूल स्कूल खोलेगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पंजीकृत अपराधी हैं। अपराधी चाहे कोई भी हो सबको एक ना एक दिन जेल में ही रहना होगा और अवैध रूप से अर्जित किये गये सपंत्ति को सरकार को सौंपना होगा। सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि वो धमकी नहीं देते हैं बल्कि कार्रवाई करते हैं। जो बहुत जल्द देखने को मिलेगा।