ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश

Home / bihar / बिहार: सरकारी स्कूल पहुंची RJD विधायक, बच्चों के सामने लगा दी टीचर की...

बिहार: सरकारी स्कूल पहुंची RJD विधायक, बच्चों के सामने लगा दी टीचर की क्लास

23-Jul-2022 08:36 AM

KAIMUR: बिहार का सरकारी स्कूल हमेशा चर्चा में बना रहता है, चाहे वह स्कूल में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर हो या क्लास के दौरान शिक्षकों के गायब रहने का मामला हो। इसी से जुड़ा एक मामला बिहार के कैमूर जिले से सामने आया है, जहां मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं तो स्कूल की तस्वीर देखकर वे चौंक गई। 



दरअसल, मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं थी। लेकिन, जब वे क्लास के अंदर पहुंची तो वहां न तो कोई टीचर मौजूद थे और न हीं बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद विधायक ने बच्चों से पूछा कि अभी किस सब्जेक्ट की क्लास है? छात्रों ने जवाब में इंग्लिश बताया, जिसके बाद संगीता कुमारी खुद टीचर बन गई और बच्चों को पढ़ाने लगी। 



विधायक संगीता कुमारी ने बच्चों को टेंस पढ़ाया और बच्चे काफी दिलचस्पी से अपनी क्लास अटेंड की। क्लास खत्म होने के बाद छात्रों से सवाल भी पूछे गए, जिसका उन्होंने सही-सही जवाब भी दिया। स्कूल में मौजूद कर्मचारियों से विधायक ने पूछा 'टीचर कहां हैं? इस दौरान शिक्षक क्लास छोड़कर बाहर गए हुए थे। फिर क्या था, संगीता कुमारी ने कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षक की भी क्लास लगा दी। इतना ही नहीं, उन्होंने मध्याह्न भोजन को बच्चों के बीच बैठकर खाया भी।