ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / Bihar News: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, अगले तीन महीने में 3 लाख...

Bihar News: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, अगले तीन महीने में 3 लाख रिक्त पदों पर शुरू होगी भर्ती

Bihar News: बिहार में नए साल की शुरुआत के साथ ही युवाओं को सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य में करीब तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर अगले तीन महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है।

22-Dec-2025 07:28 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में नए साल की शुरुआत के साथ ही युवाओं को सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य में करीब तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर अगले तीन महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है। राज्य सरकार के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने अब तक करीब 1.75 लाख रिक्त पदों का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है। इन पदों पर बहाली के लिए नए साल के शुरुआती दिनों में संबंधित नियुक्ति एजेंसियों और आयोगों को औपचारिक अनुशंसा भेजी जाएगी।


इसके अलावा, करीब 1.5 लाख पदों के लिए पहले ही विभिन्न आयोगों एवं नियुक्ति संस्थाओं को बहाली की अनुशंसा भेजी जा चुकी है। इन पदों पर आवेदन आमंत्रित करने, प्रारंभिक परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संभावना है कि अलग-अलग विभागों की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।


सामान्य प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नई सरकार की प्राथमिकताओं में युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है। इसी लक्ष्य के तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और नौकरियां देने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। विभाग ने सभी सरकारी कार्यालयों और विभागों से 31 दिसंबर तक रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी मांगी है, जिसके बाद कुल रिक्तियों की अंतिम गणना की जाएगी।


गृह विभाग में सबसे अधिक रिक्तियां

विभागवार रिक्तियों की बात करें तो सबसे अधिक 38 हजार पद गृह विभाग में खाली हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग में 35 हजार, ऊर्जा विभाग में 7500, कृषि विभाग में 5500 और स्वास्थ्य विभाग में करीब 4 हजार पद रिक्त बताए गए हैं। इन भर्तियों में पुलिस, शिक्षक, तकनीकी, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक पदों की बड़ी हिस्सेदारी रहने की संभावना है।


स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर भी जोर

सरकारी नौकरियों के साथ-साथ राज्य सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर भी फोकस कर रही है। इसके तहत कौशल विकास योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि स्वयं रोजगार देने वाले भी बन सकें।


कुल मिलाकर, आने वाला साल बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और बहाली के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है, जहां एक ओर बड़े पैमाने पर सरकारी नियुक्तियां होंगी, वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार और कौशल विकास के नए अवसर भी खुलेंगे।