Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
03-Mar-2025 09:45 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Ration Card: बिहार में अब तक करीब 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाइसी नहीं कराई है। जिसके कारण अब इनके नाम पर छंटनी की तलवार लटक रही है। विभाग ने 1 अप्रैल से एक्शन लेने का फैसला किया है। राशन कार्ड धारकों को कई बार ई-केवाइसी अपडेट कराने का मौका मिल चुका है, बावजूद इसके डेढ़ करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों ने इसे अपडेट नहीं कराया है।
जिसके कारण करीब डेढ़ करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों के कार्ड पर नाम काटे जाने की तलवार लटक रही है। विभाग ने कहा है कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, 1 अप्रैल 2025 के बाद उनके नाम राशन कार्ड से हट जाएंगे। ई-केवाईसी कराने के लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसके लिए नोटिस जारी कर आखिरी चेतावनी दी है।
नोटिस में विभाग की ओर से कहा गया है कि बार-बार मौका देने के बाद भी लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। इसलिए अब आखिरी मौका दिया जा रहा है। इसके बाद इस प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि, बिहार में कुल 8 करोड़ 25 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से करीब 1.5 करोड़ लोगों ने ई-केवाइसी अपडेट नहीं कराई है। पहले राशन दुकानों पर पॉश मशीन से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन कई लोगों को इसमें समस्या हो रही थी। इसलिए लोगों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने फेशियल ई-केवाईसी की सुविधा शुरू की। इसके बावजूद अब भी डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।