मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
15-Mar-2026 06:45 PM
By First Bihar
PATNA:बिहार की 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। विजय चौधरी के आवास पर जहां जेडीयू विधायकों की बैठक बुलाई गयी। वही महागठबंधन के विधायकों को पटना के होटल पनाश में ठहराया गया। जबकि पांचवी सीट पर फंसी पेंच को सुलझाने में तेजस्वी यादव लगे हुए हैं। रविवार की शाम तेजस्वी यादव AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंच गये। उनके साथ आईपी गुप्ता भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे। अख्तरूल इमान के बुलावे पर तेजस्वी इफ्तार में पहुंचे।
बता दें कि कल बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। एआईएमआईएम के पांचों विधायक कल वोट देंगे तब ही महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी। अख्तरुल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव शामिल हुए। जिसमें ओवैसी की पार्टी के तमाम विधायक भी शामिल हुए।
तेजस्वी यादव के इफ्तार में शामिल होने के लिए पहले अख्तरूल इमान पिछले दिनों निमंत्रण देने गये हुए थे। एआईएमआईएम के निमंत्रण पर तेजस्वी यादव रविवार की शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि ओवैसी के पांचों विधायक कल महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर सकते हैं।
हालांकि बीएसपी विधायक कहां है यह अभी तक पता नहीं चल सका है। एमआईएम के विधायकों के वोट करने के बाद 40 वोट पड़ेंगे वही एक वोट बीएसपी के उम्मीदवार देंगे। जिसके बाद महागठंबधन के उम्मीदवार चुनाव जीत जाएंगे। तेजस्वी के पहुंचने के बाद अख्तरूल इमान ने बुके देकर उनका स्वागत किया और गले से लगाया। इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि ओवैसी की पार्टी राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का साथ देंगे।