ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / Bihar News: बिहार में गर्मी के दिनों में नहीं होगी बिजली की किल्लत,...

Bihar News: बिहार में गर्मी के दिनों में नहीं होगी बिजली की किल्लत, जानिए क्या है सरकार का प्लान ?

Bihar News: भीषण गर्मी में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार ने बाजार और डीप पोर्टल से बिजली खरीदने का फैसला किया है|

12-May-2025 08:18 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में गर्मी में बढ़ती बिजली की मांग और चार नई यूनिटों के विलंब के कारण बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस बार भीषण गर्मी के दौरान राज्य में बिजली संकट से बचने के लिए सरकार ने ओपन मार्केट और डीप पोर्टल से बिजली खरीदने का निर्णय लिया है।


 बिहार को इस साल नॉर्थ कर्णपुरा, बक्सर और बाढ़ की नई इकाइयों से 1820 मेगावाट बिजली मिलनी थी, लेकिन इनमें देरी के कारण वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। कंपनी ने आयोग को पहले ही याचिका देकर जानकारी दी थी और अब उसे मंजूरी भी मिल चुकी है।


सितंबर तक जरूरत के अनुसार बिजली की खरीद की जाएगी, जिसमें कंपनी को 9.68 से लेकर 9.84 रुपये प्रति यूनिट तक की कीमत चुकानी पड़ेगी। कभी-कभी ओपन एक्सचेंज से बिजली खरीदने पर यह दर 11-12 रुपये प्रति यूनिट तक भी पहुंच जाती है, जो सामान्य दर से लगभग दोगुनी है। फिर भी कंपनी का मानना है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देना प्राथमिकता है। इस वर्ष राज्य में बिजली की खपत 9000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है। सामान्य दिनों में यह खपत लगभग 7000 मेगावाट रहती है।


सरकार और बिजली कंपनी पहले भी इसी तरह की खरीद करती रही हैं और इस बार भी जनता को राहत देने के लिए यही रास्ता चुना गया है। नया प्लान पूरी गर्मी बिजली कटौती से मुक्ति दिलाने में मदद करेगा।