UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
09-Jan-2025 01:12 PM
By Viveka Nand
Bihar Politics: भारत वैसे तो एक देश है, लेकिन यहां एक प्रधानमंत्री नहीं...दो नहीं, बल्कि तीन-तीन प्रधानमंत्री हैं. किसी देश में तीन प्रधानमंत्री हो ऐसा संभव नहीं. लेकिन भारत में ऐसा है. ये बाते विपक्षी पार्टी के नेता नहीं- मीडिया नहीं, बल्कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक ने सार्वजनिक मंच से कहा है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक कह रहे हैं कि हमारे नेता देश के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. बीजेपी विधायक का यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पार्टी के अंदर भी राजनैतिक चर्चा शुरू हो गई है.
देश के तीसरे पीएम हैं नित्यानंद राय
बिहार भाजपा के एक विधायक हैं अवधेश सिंह. इनका एक बयान वायरल हो रहा है. उस वीडियो में भाजपा के हाजीपुर से विधायक अवधेश सिंह कह रहे हैं कि हमारे नेता नित्यानंद राय देश के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. इनके हिसाब से देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.दूसरे प्रधानमंत्री हैं...गृह मंत्री अमित शाह और तीसरे प्रधानमंत्री ...गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हैं. भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने यह भाषण गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया है.
जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने किया ऐलान
बताया जाता है कि भाजपा विधायक अवधेश सिंह का यह वीडियो 1 जनवरी 2025 की है. इसी दिन नित्यानंद राय का जन्मदिन है. हाजीपुर में गृह राज्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने अपने नेता नित्यानंद राय को देश का तीसरा प्रधानमंत्री घोषित कर दिया. बताया जाता है कि अवधेश सिंह नित्यानंद राय के करीबी रिश्तेदार हैं. नित्यानंद राय ने जब उजियारपुर लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव जीते, इसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे से खाली हुई सीट से अवधेश सिंह को उम्मीदवार बनवा दिया. तब से अवधेश सिंह हाजीपुर सीट से चुनाव जीत रहे हैं.