पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
12-Mar-2025 10:31 AM
By Viveka Nand
Bihar Politics: जेडीयू ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस को बिहार के पलायन की चिंता करने से पहले अपनी पार्टी में हो रहे तेज़ी से पलायन पर ध्यान देना चाहिए. जनता दल यू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कन्हैया कुमार पर जोरदार पलटवार किया.
उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार जैसे नेता पदयात्रा निकालने से पहले बिहार वासियों को यह बताएं कि जब बिहार और झारखंड का बंटवारा हुआ था, तब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और बिहार में कांग्रेस के सहयोग से सरकार चल रही थी, उस समय कांग्रेस ने बिहार को विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया? बिहार के विकास और रोजगार की नींव मजबूत करने की ज़िम्मेदारी क्यों नहीं निभाई?
जद यू महासचिव ने कहा कि बिहार को सिर्फ़ नारेबाज़ी नहीं, ठोस काम चाहिए और वह काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार की सरकार ने रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए बड़े फैसले लिए हैं।उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को बिहारवासियों को यह भी बताना चाहिए कि नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में ऐतिहासिक स्तर पर बहाली कर युवाओं को नौकरी देने के लिए तेज़ी से भर्ती प्रक्रिया चलाई है और इसके साथ ही उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए उद्योगों को प्रोत्साहित कर राज्य में रोज़गार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।
रंजीत झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्टार्टअप पॉलिसी और स्वरोजगार योजनाओं के तह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन दिया जा रहा है तथा कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के जरिए बिहार के नौजवानों को नए युग के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे यहीं रोजगार पा सकें। इसके साथ ही कृषि और ग्राम उद्योगों को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्रामीण स्तर पर रोज़गार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं ताकि मजदूरों और किसानों को पलायन न करना पड़े। कहा कि बिहार के युवाओं को बरगलाने वाले ये राजनीतिक पर्यटक जान लें कि बिहार का नेतृत्व एक अनुभवी, दूरदर्शी और परिणाम देने वाले नेता नीतीश कुमार के हाथों में है और बिहार को काम चाहिए, खोखले भाषण नहीं।