ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / bihar / Bihar Politics: नहीं दिखे 'मंत्री जी' और हो गया विमोचन..! CM नीतीश ने...

Bihar Politics: नहीं दिखे 'मंत्री जी' और हो गया विमोचन..! CM नीतीश ने अफसरों के साथ 'डायरी-कैलेंडर' का किया लोकार्पण, शुरू हुई चर्चा...

Bihar Politics: CM नीतीश ने आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग की डाय़री और कैलेंडर-2025 का लोकार्पण किया. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. हालांकि विभागीय मंत्री नहीं दिखे.

09-Jan-2025 11:56 AM

By Viveka Nand

Bihar Politics:  बिहार में मंत्रियों की क्या हैसियत है, यह समय-समय पर दिख जाता है. बिना मंत्री के ही मुख्यमंत्री संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बैठक कर लेते हैं,निरीक्षण करने निकल जाते हैं. आज एक बार फिर से ऐसी ही तस्वीर दिखी है. मुख्यमंत्री आवास में विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम, लेकिन मंत्री को छोड़कर तमाम वरिष्ठ अधिकारी दिखे. 

CM नीतीश ने किया विमोचन

मुख्यमंत्री आवास में आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग का कार्यक्रम. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार डायरी एवं कैलेंडर-2025 का विमोचन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सूबे के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, निदेशक वैभव श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे. लेकिन विभागीय मंत्री महेश्वर हजारी कहीं नहीं दिखे. तस्वीरों में मुख्यमंत्री के अलावे सिर्फ अधिकारीगण ही नजर आए. खोजने पर भी आपको मंत्री महेश्वर हजारी नहीं दिखेंगे. 

मंत्री के नहीं होने पर शुरू हुई चर्चा 

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री महेश्वर हजारी का न होना चर्चा का विषय बन गया है. तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों की कोई हैसियत नहीं है? तभी तो विमोचन कार्यक्रम से भी मंत्री को दूर रखा जा रहा है. एक चर्चा यह भी है कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्री महेश्वर हजारी को लेकर नाराजगी अब भी बरकरार है ? बता दें, लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम नीतीश ने समस्तीपुर में मंच से कहा था कि चुनाव के बाद हिसाब-किताब होगा.