सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
10-Dec-2025 02:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार पुलिस विभाग में सेवानिवृत्ति के निकट पहुंचे कर्मचारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पटना शहर में 190 पुलिसकर्मियों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया गया है, जिसमें कई अधिकारियों को उनकी पसंद के अनुसार पोस्टिंग भी मिल गई है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के 190 कर्मियों को सेवानिवृत्ति की निकटता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं 22 पुलिसकर्मियों के आवेदन अस्वीकृत या लंबित रखे गए हैं। क्षेत्रीय आईजी, डीआईजी और अन्य माध्यमों से प्राप्त अनुशंसाओं पर मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति ने यह फैसला लिया है और इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।
सरकारी नियमों के मुताबिक, एक वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वैच्छिक रूप से इच्छित स्थान पर पोस्टिंग दिए जाने का प्रावधान है। वहीं दो वर्ष या उससे कम की सेवा शेष रहने पर गृह जिला में पदस्थापन पर भी विचार किया जाता है।
मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन पदाधिकारियों ने केवल अपनी इकाई के भीतर ही पोस्टिंग का अनुरोध किया था, उनके आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। केवल ऐच्छिक और गृह जिला से जुड़े आवेदनों पर विचार किया गया है। सभी संबंधित कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों को विरमित करने से पहले उनके सेवा अभिलेखों की जांच अवश्य की जाए, इसके बाद ही जिला आदेश निर्गत किया जाए।