Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-Jun-2025 03:42 PM
By Viveka Nand
Bihar News: रेप पीड़िता नाबालिग बच्ची की मौत के बाद सुशासन की सरकार कटघरे में है. भद्द पिटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक को पद से हटा दिया है. वहीं मुजफ्परपुर के उपाधीक्षक को सस्पेंड किया गया है. पीएससीएच के प्रभारी उपाधीक्षक को हटाये जाने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा दावा किया था. उन्होंने कागजात जारी कर बताया था कि मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते 6 सितंबर 2022 को ड्यूटी में लापरवाही के कारण जिस “प्रभारी उपाधीक्षक” को पद से हटा कर, प्रपत्र ‘क’ गठित कर स्पष्टीकरण मांगा था, हमारी सरकार जाते ही अमंगल पांडे ने उसी व्यक्ति को 𝐏𝐌𝐂𝐇 में दुबारा “उपाधीक्षक” पद पर बहाल कर दिया. इस पर भाजपा ने भी कागजात जारी कर जवाब दिया है. भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव मीडिया के सामने बार-बार झूठ बोल रहे हैं.
प्रभारी उपाधीक्षक को बर्खास्त क्यों नहीं किया, लेन देन कर सेट कर लिए थे क्या ?
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर तेजस्वी यादव को जवाब दिया है, लिखा है...तेजस्वी यादव जी आज कल घूम-घूम कर मीडिया के सामने लगातार झूठ बोल रहे हैं कि मैने पीएसीएच के डॉ अभिजीत की सस्पेंड कर दिया था, वर्तमान सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दिया. यह सरासर झूठ है कि आपने सस्पेंड किया था, आपने सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी किया था, 6 अक्टूबर 2022 को. मेरा आपसे प्रश्न है तेजस्वी यादव जी. आप 6 अक्टूबर 2022 के बाद 28 जनवरी 2024 तक स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहे.आपने क्या कार्यवाही की ? आपने इनको बर्खास्त क्यों नहीं किया ? लेन देन कर मामला सेट कर लिए थे क्या ? इस कारण बताओ नोटिस में आप अपने आप को मुख्यमंत्री बता रहे हैं. इस त्रुटि के लिए आपने सचिव से कोई सवाल जवाब किया ? कोई कार्यवाही की ? भ्रम फैलाना ,झूठ की राजनीति करना बंद करिए . बिहार अब आपके झांसे में नहीं आने वाला।
तेजस्वी यादव ने क्या आरोप लगाए थे....
तेजस्वी यादव ने कहा था...बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को 𝐈𝐂𝐔 में भेजने के दोषी स्वास्थ्य मंत्री अमंगल पांडे व 𝐂𝐌 नीतीश कुमार हैं। मैंने स्वास्थ्य मंत्री रहते 𝟎𝟔/𝟎𝟗/𝟐𝟐 को 𝐏𝐌𝐂𝐇 के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही के कारण जिसे “प्रभारी उपाधीक्षक” के पद से हटा कर, प्रपत्र ‘क’ गठित कर स्पष्टीकरण मांगा था. हमारी सरकार जाते ही अमंगल पांडे ने उसी व्यक्ति को 𝐏𝐌𝐂𝐇 में दुबारा “उपाधीक्षक” पद पर बहाल कर दिया। अब फिर 𝐃𝐊 𝐓𝐚𝐱 गैंग उन्हें हटाने की नौटंकी कर रही है। बिहार में असीमित भ्रष्टाचार का यह जीता-जागता उदाहरण है। हमने जिसे हटाया वह दुबारा चढ़ावा चढ़ा कर वहीं बैठ गया। सबूत सामने है.