ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / bihar / बिहार: पत्नी ने पेपर पर साइन करने से किया इनकार, पति और...

बिहार: पत्नी ने पेपर पर साइन करने से किया इनकार, पति और सास ने कर दिया ऐसा हाल, पुलिस ने महिला को किया रेस्क्यू

24-May-2023 05:25 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिला से पति के पहली पत्नी को छोड़कर दूसरा विवाह करने का मामला सामने आया है. जिसके लिए पति ने जबरदस्ती पत्नी से तलाक के पेपर साइन कराना चाहा, लेकिन पत्नी उसपर साइन नहीं की. तो पति और सास उसके साथ बेहरमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने महिला को उसके घर से रेस्क्यू किया.


यह मामला जिले अंतर्गत नया रामनगर थाना क्षेत्र के जगदंबापुर निवासी कपिल देव मंडल ने अपनी बेटी कल्पना कुमारी की शादी महमदपुर निवासी अशोक मंडल के बेटा बबलू मंडल से पांच साल पहले बड़े धूम धाम से किया था. शादी के कुछ दिनो बाद तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा और उसके दो बच्चे भी हुए. 


लेकिन हाल के दिनों में बबलू मंडल के द्वारा बराबर किसी न किसी बात को लेकर पत्नी कल्पना देवी के साथ मारपीट किया करता. साथ ही बीते कुछ दिनों से उस पर तलाक के पेपर पर सिग्नेचर करने को मजबूर किया करता था. जिससे तंग आ कर कल्पना अपने दो बच्चों के साथ मायका आ गई. इधर पुनः बबलू मंडल के द्वारा उसे मायका से यह कह कर ले आया गया कि अब वह उसे ठीक से रखेगा. लेकिन घर ले जाते ही पुनः मारपीट और तलाक के कागज पर सिग्नेचर करने को मजबूर करने लगा. 


बीते मंगलवार शाम बबलू मंडल के द्वारा तलाक का कागज पे सिग्नेचर करने को ले कल्पना पर काफी दबाव बनाया गया. जब कल्पना ने इस पर सिग्नेचर नही किया तो पति और उसकि सास के द्वारा काफी बुरे तरीके से मारपीट किया गया. जब आस पड़ोस वालों ने उसके मायका वालों को सूचना दी. जिसके बाद मायका के लोग पुलिस के साथ पहुंच कल्पना को वहां से मुक्त कराया. 


कल्पना ने बताया की उसके पति का किसी और के साथ संबंध है और हमेशा यह कह के तलाक के पेपर पर साइन करने को कहता की वह काली है और इस कारण वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता है. और जब उसने सिग्नेचर नहीं किया तो उसके पति और सास ने मिल कर उसके साथ काफी बुरे तरीके से मारपीट किया.