BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
23-Mar-2026 03:12 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंचमहला क्षेत्र में अवैध बालू और पत्थर खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध खनन स्थल से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार सूचना मिल रही थी कि पंचमहला इलाके में अवैध खनन का काम जोरों पर चल रहा है। साथ ही कुछ अपराधी हथियार के बल पर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं और इलाके में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष योजना के तहत छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुख्यात “सोनू-मोनू गिरोह” के सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह लंबे समय से अवैध खनन के धंधे में लिप्त है और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करता रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अवैध रूप से बालू और पत्थर निकालकर उसका कारोबार करता है। इसके साथ ही अन्य लोगों को डराने-धमकाने और अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।